RBSE 12th Result 2024: अभी-अभी जारी हुआ 12वी का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार चल रहा था। लेकिन अब उनकी प्रतीक्षा खत्म हो गई है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के नतीजों के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।

WhatsApp Channel Join Now

आज 20 मई 2024 को राजस्थान बोर्ड लाखों छात्रों के 12वीं के परिणाम जारी करेगा। और अब यह रिजल्ट जारी भी हो चूका है। अगर आपने राजस्थान बोर्ड की परीक्षा दी है, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे कि आपका रिजल्ट कब और कितने बजे जारी किया जाएगा, साथ ही इस परिणाम से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिलेगी।

राजस्थान बोर्ड ने 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थीं। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। कुल 866270 छात्र-छात्राओं ने 12वीं के एग्जाम में पंजीकरण कराया था। परिणाम आने में देरी हो गई है और छात्रों को इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन आज 20 मई 2024 को आरबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे आज दोपहर में 12:15 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट से संबंधित सभी नए अपडेट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इस बार बोर्ड ने एक बदलाव किया है – पिछले साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे अलग-अलग दिन जारी किए गए थे, लेकिन इस बार एक ही दिन सभी वर्गों के छात्रों के परिणाम बताए जाएंगे।

RBSE 12th Result 2024 की अपडेट

जैसा कि हमने बताया था, आज दोपहर 12:15 बजे आरबीएसई द्वारा 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेंगे। और अब यह रिजल्ट जारी भी हो चूका है।इस बार आरबीएसई ने 12वीं के नतीजों को तैयार करने में बहुत सुरक्षा बरती है। आज राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सभागार में प्रेस वार्ता के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा।

RBSE 12th Result 2024 चेक करने के लिए वेबसाइट

अगर आप राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को आज चेक करना चाहते हैं, तो आपको इन वेबसाइटों पर जाना होगा:

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
RBSE 12th Result 2024
RBSE 12th Result 2024

RBSE 12th Result 2024 चेक करने के लिए जरूरी विवरण

जब आरबीएसई राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं के नतीजे प्रकाशित कर दिए जाएंगे, तो विद्यार्थी निम्न विवरण दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • जन्मतिथि

RBSE 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे देखें?

आरबीएसई द्वारा आज दोपहर के समय 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, उसके बाद विद्यार्थी इन चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले, राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • मुख्यपृष्ठ पर आपको 12वीं रिजल्ट चेक करने का एक एक्टिव लिंक दिखाई देगा।
  • ध्यान रखें, यह लिंक सिर्फ परिणाम घोषित होने के बाद ही सक्रिय होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि डालनी होगी।
  • अब आप राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
  • भविष्य में उपयोग के लिए, अपने परिणाम की एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Leave a Comment